OnePlus का होली गिफ्ट! इन फोन्स को मिला बड़ा अपडेट, कैमरा हुआ बेहतर, अब क्लिक होंगी जबरदस्त फोटोज

OnePlus Phones Update: Nord 3 और Nord 4 को मिला नया OxygenOS 15 अपडेट

OnePlus Phones Update

OnePlus ने अपने Nord 3 और Nord 4 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक शानदार अपडेट जारी किया है। कंपनी ने OxygenOS 15 का लेटेस्ट वर्जन रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जो फोन की सिक्योरिटी, सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉरमेंस को बेहतर बनाएगा। यह अपडेट क्षेत्रीय रूप से चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
  • Nord 3 को OxygenOS 15.0.0.403 अपडेट मिल रहा है।
  • Nord 4 को OxygenOS 15.0.0.500 वर्जन में अपडेट दिया गया है।

OnePlus Nord 3 को मिला OxygenOS 15.0.0.403 अपडेट

वनप्लस नॉर्ड 3 के लिए OxygenOS 15.0.0.403 (वर्जन CPH2491_15.0.0.403(EX01)) अब भारत में उपलब्ध है। यह अपडेट सिस्टम परफॉरमेंस, सिक्योरिटी और डिवाइस स्टेबिलिटी में सुधार करता है, जिससे यूजर्स को एक बेहतर अनुभव मिलेगा।

OnePlus Nord 3 और Nord 4 में क्या बदलेगा इस अपडेट के बाद?

iOS डिवाइस संग फाइल शेयरिंग आसान – अब Nord 4 यूजर्स iOS डिवाइस के साथ फोटोज और फाइल्स को बिना किसी रुकावट के शेयर कर सकेंगे।

कैमरा में नए फीचर्स और बग फिक्स

  • अब आप अपनी फोटोज को कस्टमाइज कर पाएंगे।
  • नाइट मोड में ओवरएक्सपोज़र की समस्या को ठीक किया गया है।
  • ब्लूटूथ से कनेक्शन के दौरान फोटो और वीडियो सिंक न होने की समस्या का समाधान किया गया है।

एआई (AI) से जुड़ी नई सुविधाएं

  • AI-इम्प्रूवमेंट के तहत ऑडियो समरी, डॉक्यूमेंट AI, नोट्स AI और कॉल समरी जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं।
  • ऐप लैग की समस्या को दूर किया गया है, जिससे अब फोन और भी फास्ट हो जाएगा।

सिक्योरिटी और स्मूथनेस में सुधार

  • जनवरी 2025 का लेटेस्ट Android सिक्योरिटी पैच इस अपडेट में जोड़ा गया है।
  • एनिमेशन को और स्मूथ बनाया गया है, जिससे ऐप स्विचिंग और स्क्रॉलिंग अब और तेज़ होगी।

OnePlus का यह नया OxygenOS 15 अपडेट Nord 3 और Nord 4 यूजर्स को एक बेहतर और अधिक सुरक्षित अनुभव देगा। अपडेट धीरे-धीरे सभी डिवाइसेस तक पहुंच रहा है, इसलिए यदि आपको अभी तक अपडेट नहीं मिला है, तो कुछ समय बाद चेक करें

Leave a Comment